प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म हमेशा ही एक ऐसी रहस्यमयी सूचना रही है, जो उनके फैन हमेशा जानना चाहते हैं।आइये हम बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म और उनकी बायोग्राफी के बारे में जानते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म कौन सी थी?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की पहली मूवी का नाम क्या था, तो उसका नाम था थामिज्हान। उन्होंने एक्टिंग में अपनी शुरुआत तमिल फिल्म से साल 2002 में की थी। उन्होंने इस फिल्म में एक गाना भी गाया था।

थामिज्हान साल 2002 में आई तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्दुल मजिथ ने किया था और इसे बनाया था जी वेंकटेशवर ने।

प्रियंका चोपड़ा की पहली तमिल फिल्म: थामिन्ज्हन फुल मूवी

इस फिल्म में प्रियंका के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी विजय ने। रुपहले पर्दे पर प्रियंका ने इसी फिल्म से कदम रखा था।इस फिल्म की कहानी सूर्य नामक वकील की कहानी है, जो भ्रष्टाचार के कई केस एक अपराधी के खिलाफ लड़ता है और आम लोगों के लिए कानू की किताबें उपलब्ध कराता है।

थामिन्ज्हन में प्यारा जोड़ा

अगर प्रियंका की पहली फिल्म के प्लाट के बारे में बात की जाए तो सूर्य (विजय) एक खुशहाल और मनमौजी इंसान है। उसे प्रिया (प्रियंका चोपड़ा) से प्यार हो जाता है। उसके जीजाजी उसे सलाह देते हैं कि वह एक वरिष्ठ वकील लक्ष्मीनारायण (दिल्ली गणेश) के अंडर जूनियर वकील के रूप में ज्वाइन कर लें। और वह एक ऐसे शानदार वकील बन जाता है, जो चीज़ों की वैल्यू करता है और कानूनी तरीके से काम करता है। सख्तेवियल एक बड़े भ्रष्ट आदमी (आशीष विद्यार्थी) के हाथों न्याय की लड़ाई लड़ते हुए मारा जाता है।

प्रियंका ने इस फिल्म में शानदार काम किया था

सूर्य साधारण लोगों को क़ानून के बारे में जागरूक करना शुरू करता है और वह उन्हें बताना शुरू करता है कि उनके कानूनी अधिकार क्या हैं और वह भारतीय कानून लोगों को बताता है। तो सूर्य लोगों की निगाह में हीरो बन जाता है। जीके का डेयरी का काम सूर्य द्वारा फ़ूड सेफ्टी के नियम तोड़ने के कारण सील हो जाता है। सूर्य की बहन जया (रेवती) की हत्या भी जीके के गुंडों के अहथों हो जाती है, मगर सूर्य फिर भी हार मानने से इंकार कर देता है।

जीके के गुंडे अब गाँव में दंगे करने लगते हैं और उसका सारा आरोप सूर्या पर लगा देता है। सूर्या गिरफ्तार हो जाता है और उसे भ्रष्ट पुलिस वाले बहुत पीटते हैं।  सूर्या को अदालत से सम्मन जारी होता है और वह अपनी लड़ाई कानूनी रूप से लड़ता है। इसीके साथ सूर्या भारत की न्यायिक व्यवस्था में कई सुधारों का भी सुझाव देता है।

जब सूर्या रिहा होता है तो जीके के गुंडे उसे मारने की कोशिश करते हैं, मगर उन गुंडों की पिटाई आम लोग कर देते हैं। सूर्या जीके से कहता है कि वह सुधर जाए। सूर्या को उसकी सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं। अंत में यह दिखाया जाता है कि सूर्या का सपना सच हुआ।

अगर आप वाकई प्रियंका के दीवाने हैं, तो आप प्रियंका की पहली फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा के बारे में और भी ज्यादा कुछ जानना चाहेंगे। यहाँ पर प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी दी गयी है।

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड, भारत में हुआ था। पूर्व में मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका गांधी के अपने परिवार के साथ बहुत ही घनिष्ठ रिश्ते हैं, खासतौर पर अपने पिता के साथ, जिनका देहांत जून 2013 में हो गया था। प्रियंका का एक छोटा भाई है सिद्धार्थ और ऐक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा उनकी चचेरी बहन हैं।

इस तस्वीर में दो खूबसूरत लडकियां – प्रियंका और परिणिति

 

आप यकीनन ही प्रियंका चोपड़ा की निजी ज़िन्दगी के बारे में जानना चाहेंगे

चोपड़ा ने मई 2018 में सिंगर और एक्टर निक जोन्स के साथ डेटिंग शुरू की। जोन्स ने उन्हें 19 जुलाई 2018 को उनके जन्मदिन के अगले ही दिन क्रेट, ग्रीस में प्रपोज़ किया। चोपड़ा और जोन्स की मंगनी अगस्त 2018 में मुम्बई में एक पंजाबी रोका समारोह में हुई।

कपल ऑफ द इयर – प्रियंका और निक जोन्स

दिसंबर 2018 में, इस जोड़े की शादी जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में हिन्दू और ईसाई दोनों ही रीतियों से हुई। इस शादी के तुरंत बाद ही चोपड़ा ने अपना नाम चोपड़ा जोन्स कर लिया।

प्रियंका की सपनीली शादी

प्रियंका का सफल एक्टिंग कैरियर

अपनी इंटरनेशनल पहचान के साथ प्रियंका चोपड़ा पर बॉलीवुड की नजर गयी और प्रियंका की राह एक्टिंग की तरफ मुड़ गयी।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने तमिल फिल्म थामिज्हान  से 2002 में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने हिंदी फिल्मो में 2003 में अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई के साथ पदार्पण किया। अपनी पहली ही फिल्म से प्रियंका ने कई हिट फ़िल्में दीं जैसे ऐतराज़ (2004), फैशन (2008), कमीने (2009), बर्फी (2012) और बाजीराव मस्तानी (2015) और इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिएराष्ट्रीय अवार्ड भी जीता।

हिंदी फिल्मों में प्रियंका की पहली फिल्म थी द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई

प्रियंका चोपड़ा ने एक सफल टीवी कैरियर भी बनाया

भारत में लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचने के बाद, अभिनेत्री ने साल 2015 में क्वांटिको नामक टीवी शो में अभिनय किया। इस शो में प्रियंका ने एफबीआई रीक्रूट्स की भूमिका निभाई थी। अपनी इस भूमिका के साथ, वह किसी भी अमेरिकी टीवी ड्रामा में आने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी थीं और उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ सफलता के कदम बढ़ाए थे।

अमेरिकी टीवी शो क्वांटम में प्रियंका चोपड़ा

भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनके योगदानों और उनकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत सरकार ने देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री प्रदान किया।

उन्होंने वर्ष 2000 में विश्व सुन्दरी का खिताब अपने नाम किया था

उनकी और प्रतिभाएं:

वह यूनिसेफ की गुडविल अम्बेसडर हैं, और वह कई सामाजिक मुद्दों पर आगे रहती है, जैसे लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकार तथा उन्होंने मनोरंजन उद्योग में हीरो और हीरोइनों के बीच मिलने वाले पैसों के अंतर के बारे में आवाजें उठाई हैं। इसी के साथ मनोरंजन उद्योग में कई उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने खुद को भारत में एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित किया है।

चोपड़ा यूनिसेफ की एक गुडविल एम्बेसडर हैं।

अगर आप प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म के बारे में और जानना चाहते हैं तो gurugamer.com पर जाएं