श्रद्धा कपूर के पहली फिल्म हमेशा ही वह रहस्यमयी सूचना रही है, जिसके बारे में लोग सुनना चाहते हैं और वह यह बार बार जानना चाहते हैं कि उनकी पहली फिल्म कौन सी रही । आइये हम उनकी पहली फिल्म के बारे में और जानते हैं।

1- शरद्ध कपूर कौन हैं?

श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं, जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा पैसे मिलने वाली अभिनेत्री के रूप में लिस्टेड किया गया था और उन्हें फ़ोर्ब्स एशिया ने वर्ष 2016 में 30 वर्ष से कम उम्र की 30 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था।

श्रद्धा कपूर

3 मार्च 1987 को अभिनेता शक्ति कपूर और शास्त्रीय गायिका शिवांगी कपूर के घर पैदा हुई श्रद्धा कपूर, मराठी अभिनेत्रियों पद्मिनी कोल्हापुरी और तेजस्विनी कोल्हापुरी की भतीजी है।

श्रद्धा कपूर सुंदर दिख रही है

उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की और फिर बाद वह अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में शिफ्ट हो गईं। उसके बाद वह अपने ग्रेजुएशन के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी गईं मगर पहले ही साल अपनी बॉलीवुड की पहली फिल्म के लिए पढ़ाई छोड़कर वापस आ गईं, जब अम्बिका हिंदुजा ने उन्हें तीन पत्ती के लिए साइन किया। जो श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म थी।

2- श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन सी थी?

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में लीना यादव के थ्रिलर ड्रामा के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म का नाम था तीन पत्ती।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले, माधवन, और राइमा सेन लीड रोल में थे। श्रद्धा ने इस फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी।

श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म का नाम था तीन पत्ती

श्रद्धा कपूर की फिल्म तीन पत्ती का प्लाट एक ऐसे गणित के प्रोफ़ेसर के आसपास घूमता है, जिसे अमिताभ बच्चन ने निभाया है, जो संभावना पर थीसिस लिख रहा है और उसे तीन पत्ती के इंडियन कार्ड गेम के साथ जोड़ता है।

श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी

श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म तीन पत्ती के बारे में कुछ बातें दी गयी हैं, जो आप जानना चाहते थे:

  • निर्देशक लीना यादव ने अपने कोराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम के साथ स्क्रिप्ट को फाइनल करने में दो साल लिए।
  • जब निर्देशक लीना यादव से पूछा गया कि उनकी मूवी 21 (2008) के समान है, तो उन्होंने यह कहते हुए जबाव दिया कि उनकी स्क्रिप्ट को 21 (2008) से पहले ही लिख लिया गया था। हालांकि यादव ने यह मना कि उनकी भी स्क्रिप्ट एमआईटी ब्लैकजैक टीम की असली जीवन की घटना से प्रेरित थी, जिस पर 21 (2008) भी आधारित थी।
  • प्रोडक्शन डिज़ाईनर, आयशा पुन्वानी ने जुआ खेलने की जगहों को छोड़े हुए ट्रेन के डिब्बे, डॉकयार्ड्स, उजाड़ फैक्ट्री और मिल में बनाया था, जिन्हें शट डाउन कर दिया गया था और एक आइस फैक्ट्री में।
  • शुरू में इस फिल्म में अरशद वारसी को श्रद्धा कपूर के साथ काम करना था, मगर जब शूटिंग की तारीखें बदल गईं और अरशद के लिए संभव न हुआ तो उनकी जगह पर आर माधवन ने काम किया।
  • आरमाधवन, अमिताभ बच्चन के साथ काम करके बहुत खुश थे और कहा जाता है कि उन्होंने बार बार अरशद वारसी को इस रोल को मना करने के लिए शुक्रिया कहा, क्योंकि अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना माधवन का बहुत पुराना था।
  • अमिताभ बच्चन ने पूरा क्लाइमेक्स बदलवाया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि यह सब नए कलाकारों के हिसाब से है, न कि उनके। तो उन्होंने श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म तीन पत्ती में अपने रोल को दोबारा लिखने के लिए कहा।
  • गांधी (1982) के बाद से ही बेन किंग्सले एक हिंदी फिल्म करना चाहते थे। उन्होंने श्रद्धा कपूर की पहली हिंदी फिल्म तीन पत्ती में काम करने से पहले सत्ताईस साल बिताए थे।

3- श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म के बाद सफल कैरियर

वह सुनहरे परदे पर अमिताभ बच्चन और बेन किंग्सले के साथ तीन पत्ती में नजर आई। आर माधवन भी इस फिल्म में थे, मगर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिट गयी। उसके बाद उन्होंने ताहा शाह के खिलाफ लव का दी एंड में काम किया, जिसे वाई फिल्म ने बनाया था, और वह यश राज फिल्म की ही एक शाखा है। इस मूवी ने आलोचकों की नजर में तो श्रद्धा की जगह बनाई मगर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

श्रद्धा कपूर लव का दी एंड में 2011

श्रद्धा कपूर के लिए 2013 का साल एकदम चमत्कार लेकर आया। वह आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी 2 में नज़र आईं जो सुपरहिट रही। यह फिल्म साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी का ही सीक्वेल थी। और यह सिंगर राहुल और आरोही के बीच एक अजीब सी प्रेम कहानी पर आधारित थी। राहुल की शराब की आदत और उसके कारण उसके चीखने चिल्लाने से उनके रिश्ते में दरार आई। श्रद्धा को इस फिल्म के लिए पहली बार फिल्म फेयर में नॉमिनेशन मिला।

आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर

साल 2014 में वह एक रोमांटिक थ्रिलर एक विलेन में नजर आईं, इसमें उनके साथ थे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में पहली बार गाना भी गाया, “यह गलियां”। एक बीमार बीवी के इस रोल के लिए उसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला और इसी साल वह विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में भी नज़र आई, जो विलियम शेक्सपियर की ट्रेजेडी हेमलेट का आधुनिक रूप था। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर, तबू और के के मेनन थे और यह फिल्म सुपरहिट रही, इसमें उन्हें खूब तारीफें मिलीं। इसमें उनकी भूमिका एक युवा पत्रकार आर्शी की थी। उसके बाद इस साल उनकी दूसरी रिलीज़ थी वरुण धवन के अपोजिट एबीसीडी 2। जिसे रेमो डीसूजा ने निर्देशित किया था। इसे मिला जुला रेस्पोंस मिला।

एक विलेन में श्रद्धा कपूर

साल 2016 में दो फिल्मों में वह नज़र आईं, बागी और रॉक ऑन में। जहां टाइगर श्रौफ़ के साथ बागी सफल हुई थी तो फरहान अख्तर के साथ रॉकऑन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट टी। साल 2017 में उनकी एक और फिल्म शाद अली की रोमांटिक ड्रामा ओके जानू आई, जो कि तमिल फिल्म ओ काढाल कन्मानी का ऑफिशियल रीमेक थी, और इसी साल अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड आई, जो चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित थी। साल 2018 में उनकी दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं स्त्री और बत्ती गुल मीटर चालू।  श्रद्धा कपूर ने प्रभास के साथ साहो में 2019 में काम किया। वह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। उसी साल वह नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में और साल 2020 में वह बागी 3 और स्ट्रीट डांसर थ्रीडी में नज़र आईं।

बागी में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

4- श्रद्धा कपूर और डेटिंग

कहा जाता है उन्होंने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ डेटिंग की। बाद में यह पता चला कि वह दोनों अच्छे दोस्त थे।

श्रद्धा और रोहन

यह भी कहा जाता है कि उन्होंने फरहान अख्तर के साथ भी डेटिंग की।

श्रद्धा और फरहान

ऐसी भी कई अफवाहें हैं कि श्रद्धा आदित्य रॉय कपूर से प्यार करती थीं। दरअसल जब वह दोनों आशिकी 2 में काम कर रहे थे तो कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया और उन लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर भी अपनी नजदीकीयां दिखाईं। मगर बाद में उनके ब्रेक अप की खबरें आईं। कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर के परिवार वालों को आदित्य के नाम पर आपत्ति होने की वजह से यह रिश्ता टूट गया।

श्रद्धा और आदित्य

तो श्रद्धा का असली बॉयफ्रेंड कौन है, यह एक रहस्य ही है।

5। श्रद्धा कपूर की कुछ सुन्दर फोटोग्राफ्स

श्रद्धाकपूर की पहली फिल्म के बारे में और जानने के लिए देखिये gurugamer.com