गरेना फ्री फायर में जो दूसरा मैप अभी तक रिलीज़ किया है, उसे कुछ महीनों के लिए गेम से अस्थाई रूप से हटा दिया गया है। हालांकि जो हमें 3 जून को ओबी अपडेट 22 के बारे में जो सूचना मिली है तो यह मैप गेम में बहुत ही जल्द जोड़ा जाने वाला है।  इसके साथ ही जो प्लेयर इसके धीमे पेस को मिस कर रहे हैं, यह गेम कुछ समय के लिए केवल क्लासिक मोड में ही जोड़ा जाएगा, रशआवर वर्जन पर अभी काम हो रहा है। इस छोटी गाइड में हम कुछ सर्वश्रेष्ठ टिप्स और ट्रिक्स फ्री फायर पर्गेट्री मैप के लिए देंगे और यह बताएंगे कि हमें आइसलैंड में कहाँ पर लैंड करना है और लूट करनी है।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप 2020: यह पहाड़ी नक्शा नदी से तीन भागों में बंटा हुआ है

1- फ्री फायर पर्गेट्री मैप: आइसलैंड के लिए सामान्य सूचना

पर्गेट्री उन सभी प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होता है जैसे ही वह लेवल 5 को हिट करते हैं।  इस आइसलैंड में गहरी घाटियाँ हैं, उत्तर में चढने के लिए एक बहुत बड़ा पहाड़ है और एक नदी है जो इस पूरे एरिया को तीन भागों में विभाजित करती है। यह पुलों पर और क्रासिंग बिन्दुओं पर झाडी वाली जगहें बनाता है। अगर आप बाहरी जगह पर लैंड करते हैं तो आपको इन बिन्दुओं से गुजरने के लिए झाड़ियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप डाउनलोड: यह मैप जल्द ही और प्यारा होने जा रहा है, जैसा ओबी22 अपडेट है

अपने पहाड़ी क्षेत्रों के कारण, एक लम्बी रेंज में स्नाइप करने की अपनी क्षमता के साथ पर्गेट्री में हाई ग्राउंड जरूरी है। इस मैप पर आगे बढ़ने के लिए, सामान्य वाहनों के साथ आप ज़िप लाइन सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं (स्टील केबल पूरे आइसलैंड पर कई जगहों पर फैला हुआ है)। अपने गति के करण आगे बढ़ने के लिए यह बहुत भरोसेमंद होते हैं – उन्हें किसी वाहन के जैसे अटकाया नहीं जा सकता है। आप की जहाँ भी मर्जी हो आप वहां पर ज़िप से ड्राप हो सकते हैं। अगर स्पॉट बहुत ऊंची जगह पर है तो आपके कैरेक्टर को डैमेज हो सकता है।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप 2020: पर्गेट्री का हीटमैप

यह मैप दक्षिण अमेरिका के क्षेत्र से प्रेरित है, ख़ास तौर पर ब्राजील से, जिसमें खूब सारी नदियाँ और घने जंगल और पहाड़ हैं। यह जरूरी भी है क्योंकि यह देश फ्री फायर के सबसे लोकप्रिय क्षेत्रों में से एक है।

2- फ्री फायर पर्गेट्री मैप: मैप पर सर्वश्रेष्ठ लूट के स्थान

क्वैरी

विशाल क्वैरी सर्वाइवल स्टाइल के प्लेयर के लिए एक अच्छी लूट/लैंडिंग जगह है, यह अपेक्षाकृत रिमोट है और इस जगह कई कवर हैं जैसे क्रेन्स हैं, कंटेनर हैं, बोल्डर्स हैं और रैम्पस है।  इस जगह के टॉप और बॉटम दोनों ही लूट से भरे हुए हैं ख़ास तौर पर टॉप पर कंटेनर और पिल बॉक्स। नीचे कूदने से पहले सावधानी पूर्वक सोचें,  क्योंकि आप उठते समय झाड़ियों से घिरे हो सकते हैं।  क्वैरी के पूर्वोत्तर की तरफ, एक स्पान किया गया वाहन होता है।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप 2020: जब भी आप किसी क्वैरी को देखने जाएं तो सावधान रहें

स्काई लोज

पूर्व की स्काई लोज सर्वाइवल स्टाइल प्लेयर के लिए एक और महान स्पॉट हो सकती है।  इस एरिया में जाना आसान है और यह खुला हुआ है और इसमें सरल डिविजन और लॉकर के लिए एंट्रेंस बिल्डिंग है। यह लूट जमीन पर कहीं भी पाई जा सकती है – खुला मैदान एक लाभ है, क्योंकि आप आसपास देख सकते हैं और अपने दुश्मनों को खोज सकते हैं।  दाहिनी तरफ, रनवे पर एक वाहन है जिसे आप लूट पूरी करने के बाद मेन रोड से होकर भागने के लिए साईट छोड़कर जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप डाउनलोड करें: स्काई लोज के बाहर का ग्राउंड लूट से भरा  हुआ है

ट्रेलर पार्क (कारवाँ पार्क)

मैप के सुदूर उत्तर में पुराना कारवां पार्क लूट शुरू करने के लिए और लैंड करने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह जगह एक छोटी झील के किनारे पर है, जिसमें कारवाँ और घर आसपास बिखरे हुए हैं, सभी में लूटने के लिए एक अच्छी राशि है।  पार्क में घुसते समय झाड़ियों से बचने के लिए, बहुत जरूरी है कि दक्षिण और पूर्व की तरफ से पहाड़ियों को इस्तेमाल करना सबसे बेहतर होगा, आपको प्रवेश करने से पहले दुश्मनों पर नज़र रखनी होगी।  पहले पार्क की पूर्वी वैली पर घर पर नज़र डालें – इस लोकेशन में हाई टायर आइटम होगा।

कारवां के पश्चिमी ओर पर एक छोटा पार्क है – यह भी जांचा जा सकता है। इस जगह से जाने के लिए, नज़दीकी ज़िप लाइन या गेट पर वाहन पर नज़र रखें।

मोठहाउस:

पर्गेट्री मैप पर  सबसे खास लोकेशन में से एक है – मोठहाउस, जो हाई क्वालिटी वेपन के साथ सुपर हॉट स्पॉट है, जिसे हमेशा रश स्टाइल वाले प्लेयर इकट्ठा करते हैं। यह लूट वाकई लड़ाई करने वाली है। अगर संभव हो तो आपको घर के ऊपरी लेवल पर या छोटे घर के ऊपरी फ्लोर पर लैंड करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आप तेजी से लूट कर सकें और आने वाली फ्लाईट पर थोड़ा फायदे में रहें।

फ्री फायर पर्गेट्री मैप 2020: मोठहाउस मैप पर लैंड होने के लिए सबसे आकर्षक जगह है

इस जगह से जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि ज़िप लाइन को इस्तेमाल किया जाए – मगर यदि आप जोखिम लेना चाहते हैं तो आप स्विमिंग कर सकते हैं या ब्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस झील के आसपास कई पहाड़ियां हैं, तो खुले में बहुत ज्यादा देर तक खड़े न रहें नहीं तो आप स्नाइपर की गोलियों का शिकार हो सकते हैं।

और पढ़ें: गरेना फ्री फायर: क्लासिक स्क्वैड मोड के लिए बिगिनर के लिए गाइड

सेन्ट्रल:

सेन्ट्रल एक रश स्टाइल प्लेयर के लिए बहुत ही अच्छा स्पॉट है क्योंकि यह गाँव इस मैप के सेंटर में है। सेंटर में दो मंजिला मकानों में आपको आपके हथियार और गियर मिल सकते हैं, मगर फिर भी इस लोकेशन के बारे में और पता करने के लिए बहुत सावधान रहें क्योंकि यहाँ पर दुश्मन किसी भी कोने से आ सकता है, ख़ास तौर पर छत से। इस लोकेशन से भागने के लिए आप नज़दीकी दो ज़िप लाइन से ट्राई कर सकते हैं या कोई वाहन खोज सकते हैं।

फ्री फायर ओल्ड पर्गेट्री मैप: मैप पर सबसे बेहतर जगहों में से एक सेन्ट्रल है

ब्रासिला

मैप का सबसे मेन कस्बा, जिसका नाम ब्राजील की राजधानी का नाम है यह इसलिए क्योंकि यहीं पर पर्गेट्री पर सबसे ज्यादा कंटेस्ट होता है, जिसमें दौलत लूटने के लिए प्लेयर्स सारे हथियार इस्तेमाल करते हैं। नदी का किनारा सबसे खतरनाक है क्योंकि इसमें लोकेशन में कोई भी कवर नहीं है। यह सलाह नहीं दी जा सकती है कि कब इस एरिया में लैंड करना है – केवल आपको यह ध्यान रखना है कि आपको एक बन्दूक लेनी है और नज़दीकी ज़िप लाइन पर पहुँचने का और जिंदा रहने की कोशिश करनी है।

फ्री फायर ओल्ड पर्गेट्री मैप: ब्रासिला मैप पर सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक शहर है