मिगुएल मास्टर फायर फ्री  – मिगुएल OB10 अपडेट वर्जन में लांच किया गया एक नया गेरेना फ्री फायर कैरैक्टर है। यह  ऑफिशियली  बैटलफील्ड में 12 सितम्बर, 2018 को शामिल हुआ।

Gurugamer.com का यह लेख आपको फ्री फायर गेम में मिगुएल की कहानी बताने जा रहा है, और आपको गाइड करेगा कि मिगुएल फ्री फायर ऑनलाइन कैसे खेलें और इस स्ट्रोंग कैरैक्टर के साथ इस गेम को मास्टर कैसे करें।

1

मिगुएल मास्टर फ्री फायर:बैकग्राउंड

मिगुएल एक 26 वर्षीय स्पेशल फोर्सेज सोल्जर है, जिसके पास क्रेजी स्लेयर जैसी क्षमता है और यह ब्राज़ील से है।स्पेशल फोर्सेज में इसे जोस नामक कोड से भी जाना जाता है,फ्री फायर करैक्टर प्रोफाइल ,के हिसाब से मिगुएल का जन्मदिन 7 सितम्बर को होता है।

मिगुएल गेम प्लान

मिगुएल या जोस, और उनकी स्पेशल फोर्सेज को एक रहस्यमयी आर्गेनाइजेशन को नष्ट करने का मिशन मिला, जिसे फ्री फायर के नाम से जाना जाता है। जैसे कि, पिछली कहानी में बताया गया है कि, फ्री फायर एक मिस्टीरियस कारपोरेशन है, जिसने मनुष्यो का अपहरण किया और उनकी क्षमताओं पर एक्सपेरिमेंट कियें।

एक शार्ट ट्रेलर के हिसाब से , मिगुएल का मिशन असफल हो गया। उसकी लगभग पूरी टीम मार दी गयी, और बाद में पता चला यह तो एक जाल था। इसके अलावा, यह पिछले वर्जन के कैरैक्टर पलोमा के साथ घनिष्ठ संबंध रखता नजर आया। जिस लड़की से वह प्यार करता था, पलोमा, वह किसी तरह से अंडरवर्ल्ड की रानी बन गयी। फिर उसने यह महसूस किया कि वह पलोमा ही थी, जिसने फोर्सेज के सीक्रेट डॉक्यूमेंट चुराए।

उसके बाद , मिगुएल फ्री फायर ने यह दृढ़ संकल्प लिया कि वह इस सर्वाइवल के युद्ध को ज़रूर जीतेगा। वह जाल के साथ साथ पलोमा की कहानी के सभी रहस्यों से पर्दा उठाना चाहता था।

2
वेटिंग आइलैंड में मिगुएल

मिगुएल मास्टर फ्री फायरयूनीक क्षमता

इसके पास क्रेजी स्लेयर जैसी एक अनोखी क्षमता है, जो इसे लेवल 1 की हर डेथ पर 30EP देती है। जैसे-जैसे आपके मिगुएल कैरैक्टर का लेवल बढ़ेगा, प्रत्येक डेथ के लिए आपके द्वारा प्राप्त की गयी EP की मात्रा भी बढती रहेगी। उदहारण के लिए , आप लेवल 2 पर 40EP, लेवल 3 पर 50EP और हर डेथ पर ज्यादा से ज्यादा 80 EP प्राप्त करते हैं।

इसके अलावा, मिगुएल फ्री फायर  में अन्य मौजूदा कैरैक्टर की तरह 6 बेसिक स्किल्स भी हैं । हालाँकि, बाकी फ्री फायर कैरैक्टर के विपरीत मिगुएल के पास एक एक्टिव क्षमता है। इसका मतलब यह है कि इस क्षमता को एक्टिवेट करने के लिए उसे दुश्मनों को मारना होगा। इसलिए, यदि आप बैटलफील्ड में एक हंटर हैं, तो यह कैरैक्टर आपके लिए सही विकल्प है। आप जितने अधिक विरोधियों को मारेंगे, आपको उतनी अधिक EP मिलेगी। और अब आपके लिए विरोधी ही EP प्राप्त करने का मुख्य कारण हैं,और हील करने के लिए आपको मशरुम खाने की भी आवश्यकता नही है।

इसके विपरित, यदि आप सुरक्षित गेमप्ले पसंद करते हैं , तो माइकल आपके लिए सही कैरैक्टर नही है। ऐसा इसलिए, कि यदि आप किसी को नहीं मार सकते, तो यह क्षमता बेकार है। मिगुएल मास्टर फ्री फायर की क्रेजी स्लेयर क्षमता सिर्फ शिकारियों के साथ काम करती है।

3
मिगुएल ने लेवल 6 पर प्रत्येक किल के लिए 80 EP पाए।

मिगुएल फ्री फायर स्किन

फ्री फायर में मिगुएल कैरैक्टर को अनलॉक करने के लिए, आपको 8000 गोल्ड या 499 डायमंड्स देने की आवश्यकता होती है।उसके पास ऑउटफिट के 2 सेट्स भी हैं।इसकी कमांडो स्किन प्राप्त करने के लिए, आपको डायनामेंट खर्च करने की आवश्यकता है। गेम खेलते समय EXP को जमा करके जो कोट आप खोल सकते हैं, यह उससे भी अधिक महंगा है। हालांकि, M4A1 की असाल्ट राइफल के साथ यूनिक कमांडो ऑउटफिट ज्यादा खूबसूरत लगता है। यहाँ तक कि माइनक्राफ्ट स्किन के रूप में,मिगुएल फ्री फायर अभी भी अच्छा दिखता है। इसके अलावा, आप कई प्रकार के एक्शन वेटिंग आइलैंड में कर सकते हैं।

मिगुएल मास्टर फ्री फायर का उपयोग करने के लिए टिप्स

मिगुएल फ्री फायर कुशल खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त है, जो हंटर के रूप में खेलना पसंद करते हैं। जैसे ही आप एक दुश्मन को मारते हैं आपकी EP अलग-अलग लेवल पर 30 से 80 पहुच जाती है।इसका मतलब यह है कि अधिकतम लेवल पर, जब आप 2 दुश्मनों को मारते हैं, तो आपको उतनी ही EP मिलती है जितनी दो बड़े मशरुम खाने से मिलती है। विशेष रूप से, यह स्किल तब बहुत फायदेमंद है, जब आपको इलेक्ट्रिक जोन से नुकसान हो रहा हो और आपको हील होने के लिए EP की आवश्यकता हो। उस समय आपका दुश्मन एक अच्छा EP सोर्स है खतरा नहीं। इसलिए, मिगुएल अटैकर्स के लिए एक अच्छा कैरैक्टर है, इवेडर्स के लिए नही।

4
मिगुएल की स्किन

यह OB10 अपडेट वर्जन के नए कैरैक्टर मिगुएल मास्टर फ्री फायर के बारे में पूरी जानकारी है। यदि आप फ्री फायर में हंटिंग ट्रिप करने के लिए तैयार हैं, तो मिगुएल सबसे अच्छा विकल्प है।लेटेस्टमोबाइल गेम न्यूज़ के साथ साथ गेम्स के लिए उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को रोज चेक करें।

Also Read : वाह सारी जानकारी जो आपको PUBG Mobile 0.19.0 Beta Edition के बारे में पता होनी चाहिए।